शामली। नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद की हुंकार शामली में दब गई। रोजाना की भांति यहां पर काम हुआ और बाजार खुले। व्यापारियों ने सीधे कहा कि पहले ही मंदी है, बाजार बंद कर ओर नुकसान क्यों करे?
भारत सरकार ने पांच सौ और एक हजार के नोट को बंद कर दिया था। जिससे पिछले करीब बीस दिन से लोग नोट बदलने तथा नई करेंसी लेने के लिए बैंकों की लाइन में है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग इसी बात का फायदा उठाकर लोगों की परेशानी पर राजनीति करते हुए भारत बंद कराने की बात कही थी।
सोमवार को भारत बंद की बात शामली में हवा हो गई। नगर में रोजाना की भांति बाजार खुले और व्यापारियों ने जमकर व्यापार किया। बाजार में लोगों की भीड़ भी ज्यों की त्यों रही। इस दौरान कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया पहले ही लोगों का बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा तो भारत बंद कर आम जनमानस को ओर परेशान क्यों करना? भारत बंद से इसका कोई समाधान नहीं होना है वरन लोगों को ओर परेशान करना है। जिसके चलते व्यापारी हो या फिर उद्यमी या फिर एक मजदूर कोई भी भारत बंद के समर्थन के पाले में खड़ा नहीं पाया।
नोटंबदी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकाला। जो फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचा। यहां केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।
पीएम का पुतला फूंककर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को सौंपा गया। इस मौके पर संजयवीर राणा, सुबोध शर्मा, जेके जैन, राकेश पुंडीर, वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, बाबूखान, प्रवीण पांचाल, महेंद्र शर्मा, मीना उपाध्याय, फरमान अली, विष्णु शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, प्रदुमन चौधरी, ओमवीर उपाध्याय, अमित डिंपल शर्मा, आनंद स्वामी, डॉक्टर सोमपाल, ज्योति प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह, पुनीत शर्मा, सतीश रूहेला, सुरेंद्र सरोहा, रवि कुमार, धीरज उपाध्याय, धर्मेंद्र कांबोज आदि रहे।
उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने नोट बंदी से आ रही परेशानी के संबंध में कलक्ट्रेट जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन डीएम सुजीत कुमार को सौंपा। व्यापारियों ने प्रधान मंत्री के फैसले का स्वागत किया है।
इस दौरान मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, रवि संगल, ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, ब्रजेश गर्ग, रामदयाल गर्ग, विकास धीमान, प्रवीण गर्ग, रामकुमार कांबोज, सुभाष धीमान, सुखपाल जागिड़, सोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार का पुतला फूंका
कांधला। केंद्र सरकार के द्वारा नोट बंदी करने के चलते सोमवार को कस्बे के कैराना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में बैठक का आयोजन किया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जाहिद राज ने कहा कि नोट बंदी का फैसला जन विरोधी है। इमरजेंसी से भी बदतर देश के हालात हो गए हैं। जनहित व देश हित में सोचते हुए केंद्र सरकार को नोटबंदी का फैसला वापस लेना चाहिए। बैठक के बाद नवीन सब्जी मंडी प्रांगण में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान मोहसीन मलिक, देवेंद्र, अमित, राहुल, नईम कुरैशी, उमेद, विक्की बंसल, जिशान राज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।