शामली। धनतेरस पर बाजार सुबह से लेकर देर रात तक गुलजार रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। माना जा रहा है कि इस बार खरीदारी में डेढ़ गुणा तक की बढ़ोतरी हुई।
बर्तन, चांदी, सोने की ज्वेलरी, इलेक्ट्राॅनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, कपड़े, सजावटी सामान, झाडू समेत सभी सामानों की लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजारों में भीड़ के चलते रात तक जाम के हालात बने रहे। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। nबाइक और कार की हुई बिक्री : धनतेरस पर ट्रैक्टर, बाइक, स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी, सीएनजी बाइक और कारों की बिक्री हुई। करनाल रोड पर ऑटो एजेंसी के संचालक अमित कुमार ने बताया कि इस बार सौ से अधिक बाइकों की बिक्री हुई।
झिंझाना रोड स्थित ऑटो एजेंसी के संचालक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया किधनतेरस से दीपावली के बीच करीब 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। nइलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रही धूम : इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और मोबाइल फोनों की सबसे अधिक बिक्री हुई। व्यापारी वैभव गर्ग और अंकुर गोयल, मनोज पंवार का कहना है कि धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा है। इसके अलावा झालर, पाइप, लट्टू, स्ट्रिप आदि बाजार में छाए रहे।
व्यापारी केशव ने बताया कि घरों में सजावट के इलेक्ट्रिक सामान की अच्छी बिक्री हुई। व्यापारी संजय ने बताया कि एलईडी बल्ब, फैंसी लाइटें और झूमर की डिमांड है। उनका कहना है कि पिछले साल से इस बार बाजार अच्छा है। nसराफा बाजार खूब चमका : सराफा बाजार में सोने के जेवरात के अलावा चांदी के सिक्के, बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई। सराफा व्यापारी बंसल ज्वेलर्स सचिन बंसल व शानू संगल ने बताया कि धनतेरस पर पिछले सालों से इस बार डेढ़ गुना ज्यादा व्यापार रहा। चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के और मूर्तियों की सबसे अधिक बिक्री हुई। 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। nबर्तनों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ : बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ के चलते आपाधापी मची रही। स्टील के बर्तनों के साथ तांबा, पीतल के बर्तनों की बिक्री हुई। मेटल की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी बिक्री हुई। शहर में बर्तनों का थोक कारोबार है। मोटे अनुमान के तौर पर बर्तनों का करीब पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। nमिठाई की दुकानों पर भीड़ : शहर के मैन रोड पर मिठाई की दुकानें भी जमगम रही। मैन रोड स्थित दुकानदार अजय व राजकुमार ने बताया कि काजू, पिस्ता, चोकलेट के साथ ही कई प्रकार की मिठाई बनाई है। अधिक मिठाई दिवाली व भैयादूज के दिन बिकती है। nहर किसी के हाथ में दिखी बांस की और फूल झाडू : धनतेरस पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन झाडू खरीदने की परंपरा के चलते बांस और फूल की झाडू की खूब बिक्री हुई। कमोबेश हर हाथ में झाड़ू दिखाई दी। किरयाना व्यापारी सतीश गोयल ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा धनतेरस पर कई गुना अधिक झाडू बिकी।