फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर परम दयालु, सदैव करते हैं कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में महाशिवरात्रि पर्व एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य सुखदेव सैनी ने बताया कि ईश्वर परम दयालु होते है, जो सदैव कल्याण करते हैं। इसलिए उन्हें भोले बाबा भी कहा जाता है। भोले बाबा के नाम पर जो भोजन छोड़कर सतोगुण धारण करने का व्रत लेता है, उसकी सभी सतोगुणी मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन

आचार्य विकास शर्मा ने विज्ञान दिवस पर बोलते हुए कहा कि विज्ञान का अंतिम उद्देश्य भी ज्ञान अर्थात ईश्वर की प्राप्ति ही होता है। विज्ञान अपनी क्रियात्मकता के माध्यम से मनुष्य को प्रमाणिकता प्रदान करता है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने छात्रों से कहा कि हमारे देश का प्रत्येक पर्व अपनी प्रासंगिकता के पीछे कोई ना कोई वैज्ञानिक कारण रखता है। इसलिए उसे गंभीरता से चिंतन करने के बाद हमें संस्कृति के उत्थान के लिए ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप, पवन कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर कुमार, ब्रजपाल सिंह, अक्षय पुंडीर, पुष्पेंद्र शर्मा, सीताराम, सुभाष चंद, प्रमोद कुमार, शुभम भारद्वाज, बिजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें