फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को दिलाएं शुद्ध पेयजल आपूर्ति

Sun, 07 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मीटिंग लेते विधायक पंकज मलिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में उत्तर प्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति की उपसमिति के चेयरमैन पंकज मलिक ने नगर निकायों के अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं समय-समय पर वाटर टैंकरों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उप्र विधानसभा प्राक्कलन समिति की उपसमिति ने नगरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुविधा की समीक्षा के संबंध में मीटिंग ली। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। विवरणिका पुस्तिका में अधिशासी अधिकारी शामली को गलत सूचनाएं अंकित करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोपहर के समय नलकूपों को एक घंटा और अधिक चलाने के लिए कहा। नलकूप बिजली और जनरेटर से कितने-कितने घंटे चलाया जाता है इसकी रिपोर्ट से उप समिति को दो सप्ताह में अवगत कराने की बात कही। जनता के पैसे का खर्च सही प्रकार से किया जाना चाहिए।

ग्राम चूनसा में कई वर्षों से पेयजल हेतु टंकी का निर्माण अधर में लटका हुआ है। चिंता का विषय है कि लोगों को टंकी चालू कराने के लिए आंदोलन करना पड़ता है। शामली में कमला कालोनी में 30 लाख रुपये की लागत से लगाए गए नलकूप का मोटर फुंकने तथा प्रदूषित जल की शिकायत करते हुए दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन


 समिति के सदस्य विधायक महावीर सिंह राणा ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता से जलालाबाद रेलवे फाटक के निकट नागरिकों की सुविधा हेतु हैंडपंप लगाने हेतु कहा। साथ ही कृृष्णा नदी किनारे के गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। जल निगम के हैंडपंपों के रखरखाव वाटर टैंक की सफाई हर माह होनी चाहिए। विधायक महावीर राणा ने अधिकारियों से कहा कि सौर ऊर्जा द्वारा नलकूप संचालित करने हेतु योजनाएं बनाएं ताकि कम खर्च पर नागरिकों को जलापूर्ति हो सके।

डीएम ने बताया कि कृृष्णा नदी के निकट बसें 29 गांव में शुद्ध पानी जनता को उपलब्ध कराने हेतु पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा तथा नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी जांच और टीकाकरण समय समय पर कराई जाएगी। बैठक में एडीएम भरत पांडेय, समिति के अधिकारी बशीर अली, सुरेश द्विवेदी, नीरज सोनकर, राजकुमार विश्वकर्मा, डिप्टी कलक्टर रामअवतार गुप्ता, उपजिलाधिकारी एमपी सिंह, अधिशासी अधिकारी शामली, कैराना और जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें