फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का खो-खो में सीनियर, जूनियर मंडल स्तर पर चयन

Sun, 21 Sep 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना के बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभा करती छात
विज्ञापन
झिंझाना। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर व सीनियर वर्ग दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में बलवंती देवी कॉलेज की कनक, मानवी, परिधि, अक्षय व सिमरन ने बाजी मारी, जबकि पीएम कंपोजिट विद्यालय धुंडूखेड़ा से तनु, वंशिका, वैष्णो, लक्ष्मी और शालू ने भी प्रतिभा दिखाई। वहीं अंडर-17 वर्ग में बलवंती देवी की आरुषि, रिया, वंशिका चौहान, वर्णिका और महक का चयन हुआ।
बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के मैनेजर अंकित तोमर ने बताया कि सहारनपुर मंडल के तीन जिलों में शामली, सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर से जिला स्तर पर चयनित हुई छात्राओं के बीच 3 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के दीप चन्द ग्रीन चेंबर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी और खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी मोहित बेनीवाल ने छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
प्रतियोगिता में आरएसएस इंटर कॉलेज, देवी उमरा कौर बनत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कैराना और पीएम कंपोजिट विद्यालय डूंडूखेड़ा की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। कॉलेज प्रबंधक इंद्रपाल सिंह तोमर और मैनेजर अंकित तोमर ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें