फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के तरीके बताए

विज्ञापन
कैराना विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में छात्राओ द्वारा बनायी गई रंगोली। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन डिजिटल युग में महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी का आरंभ मुख्य वक्ता साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह तथा प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) चमन लाल ने किया। प्राचार्य ने कहा कि तकनीकी के युग में अपराधी भी हाईटेक हो गए हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों का नया स्वरूप साइबर अपराध के रूप में सामने आया है। रासेयो के जिला नोडल अधिकारी तथा प्रशिक्षण शिविर प्रभारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कहा कि साइबर अपराध अपने पैर पसार रहा है और महिलाएं व बेटियां उसका अधिक शिकार बन जाती हैं।
शारीरिक शिक्षा विभाग की गैलरी में रासेयो छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। शामली साइबर सेल के प्रभारी और मुख्य वक्ता कर्मवीर सिंह ने पावर प्वाइंट पर साइबर अपराध के प्रकार, बचाव तथा विशेष सावधानियों पर प्रकाश डाला। ताइक्वांडो कोच नेहा सिंह ने छात्राओं को आपातकाल में फंस जाने पर स्वयं की सुरक्षा करने हेतु पंच और हमले से बचाव के गुर सिखाए। संगोष्ठी में छात्राओं के साथ अभिभावक के रूप में सुधा वर्मा प्रधानाचार्या जैन कन्या इंटर कॉलेज कैराना और प्रतिभागियों की बहनें भी उपस्थित रहीं। प्रतिभागी छात्राओं में सदफ, प्राची, एनी, सृष्टि, शिखा, दिव्या, गजाला, शिरीन, खुशी वर्मा, शमीना नाज, नाजिया, शिवानी, आसफा, शमा, शिवानी, रेशमा, रितिका चैहान, कोमल, नेहा रानी और वर्षा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें