भाषण प्रतियोगिता में गिनिशा ने बाजी मारी
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 12सी की गिनिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि जिले में मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से छात्राओं की ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने भाषण के माध्यम से बताया कि मतदान करना हम सभी का मौलिक अधिकार है, जिस प्रकार होली, दिवाली, ईद आदि त्योहार मनाते हैं, उसी प्रकार चुनाव भी एक महापर्व है। सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए।
प्रतियोगिता में कक्षा 12सी की गिनिशा ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने द्वितीय और नबीला तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या ने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।