फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेराई सत्र समय पर शुरू करें मिल

Sat, 14 Oct 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुुगर मिल अधिकारियों से मुलाकात कर कहा कि गन्ना पेराई सत्र किसी भी कीमत पर लेट नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह और भाकियू के प्रदेश महासचिव     विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसान इकट्ठा होकर शुगर मिल में पहुंचे। वहां उपमहाप्रबंधक (केन) करणपाल सिंह से मुलाकात कर कहा कि यदि 23 अक्तूबर को पेराई शुरू नहीं कराई गई, तो 24   अक्तूबर को किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

विनोद निर्वाल ने कहा कि गैस कांड की जांच के नाम पर गन्ना पेराई   प्रभावित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि खेतों में गन्ने की फसल पक कर तैयार खड़ी है। इस दौरान विनोद निर्वाल, श्याम सिंह बहावड़ी, कुलदीप सिंह, राजकुमार, नरेश, बिजेंद्र, राजवीर, जितेंद्र, मनोज और महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें