शामली रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में संचालित रोजगा
- फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा राष्ट्रीय कैंसर दिवस पर मां सावित्री हॉस्पिटल पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के लिए जागरूक किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने कहा कि देश में महिलाओं में सर्वाधिक सरवाइकल कैंसर और पुरुषों में मुख कैंसर होते हैं। महिलाओं के असामान्य हारमोन ही कैंसर का कारण बनते हैं। क्लब अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि तंबाकू का सेवन, धूम्रपान करना, प्रदूषण व आयोनाइजिंग रेडियेशन आदि से कैंसर होने का खतरा रहता है। इसके अलावा अन्य कई कारणों से भी कैंसर होता है। शरीर में कहीं पर गांठ होती तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराए। प्रारंभिक अवस्था में उपचार मिलने पर कैंसर ठीक होने की संभावना रहती है। इसलिए शरीर की नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अजय बाबू शर्मा, संदीप विश्वकर्मा और दीपक कौशिक आदि मौजूद रहे।