शामली। मौसम में बदलाव के चलते बच्चों व लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। लोगों को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मिल सके। इसके लिए अमर उजाला ने पाठकों व लोगों के लिए हेलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है।
इस कार्यक्रम में सीएचसी शामली के चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम छह जून शनिवार को दोपहर एक से दो बजे के बीच शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान लोग अपने व अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या सवाल को फोन के माध्यम से पूछकर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। परामर्श लेने के लिए पाठकों व लोगों को निर्धारित समय के अंदर फोन नंबर 9548521732 व 9411816300 पर कॉल करें। संवाद