फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की सीबीआई जांच कराएं

Tue, 07 Nov 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। पूर्व चेयरमैन ने अपने समर्थकों के साथ कस्बे में शांति मार्च निकालते हुए करीब एक वर्ष पूर्व हुई पालिका हेड क्लर्क की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन


कस्बे के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने अपने समर्थकों के साथ में शांति मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने शमीम हत्याकांड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच किए जाने की मांग को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थी।

बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व नगर पालिका हेड लिपिक शमीम बाबू की मोहल्ला शेखजादगान स्थित एक मकान में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया था, लेकिन मामले में परिवार के लोगों के साथ ही कस्बेवासियों ने हत्या खुलासे पर सवालिया निशान लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही परिवार के लोग व अन्य संगठन, समाज के लोगों ने वारदात को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की थी। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसी प्रकरण को लेकर पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने अपने समर्थकों के साथ कस्बे में शांति मार्च निकालते हुए स्लोगन लिखी तख्तियों पर शमीम हत्याकांड की सीबीआई जांच मुख्यमंत्री से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें