फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उप सचिव को ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक एवं शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश शर्मा ने बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के उपसचिव को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने बताया कि मंगलवार को बेसिक शिक्षा के सचिव के न मिलने पर उप सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बीएसए पर शासनादेश के विपरीत मनमर्जी से परिषदीय शिक्षिकाओं के बाल्यकाल देखभाल अवकाश स्वीकृत करने और शिक्षक-शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान स्वीकृत करने में अपनाई जा रही मनमर्जी अपनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया शासनादेश के विपरीत शपथ पत्र की मांग की जाती है। शासनादेश में एक बार में अधिकतम 30 दिनों की छुट्टी लेने का प्रावधान है, लेकिन बीएसए द्वारा मौखिक आदेश कर जबरदस्ती 15-20 दिन के आवेदन करने का दवाब शिक्षिकाओं पर बनाया जाता है। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अग्रसारित किए गए बाल्यकाल आवेदन पत्रों को बिना स्पष्ट कारण के बीएसए द्वारा निरस्त किया जाता है। वहीं चयन वेतनमान के संबंध में बीएसए द्वारा शासनादेश के विपरीत कमेटी का गठन कर कमेटी द्वारा अनावश्यक आपत्तियां लगवाई जा रही है और शासनादेश की विपरीत मैन्युअल सेवा पंजिका को मान्यता दी जा रही है। ब्रिजेश शर्मा ने बताया उप सचिव शिक्षक-शिक्षिकाओं संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
संजीव शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें