शामली। धीमानपुरा रेलवे फाटक पर ई रिक्शा की टक्कर से बेरियर टूट गया। दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन को अस्थायी बैरियर डालकर निकाला गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक जाम लगा रहा।
शुक्रवार को दोपहर दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। धीमानपुरा रेलवे के बैरियर बंद करने के दौरान ई रिक्शा चालक ने एक बेरियर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बैरियर टूट गया। चालक ई रिक्शा लेकर फरार हो गया।
मामले की सूचना पाते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अस्थायी बेरियर लगाकर ट्रेन को सहारनपुर के लिए निकाला गया। इस दौरान धीमानपुरा रोड, वर्मा मार्केट के सामने, मिल रोड और अन्य स्थानों पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली का कहना है कि अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।