बनत में भारत गैस एजेंसी में गैस बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन । संवाद
- फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
शामली। जनपद में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एजेंसियों और गोदामों पर लंबी कतारें लगने के बावजूद लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। बुकिंग के बाद भी 10 से 15 दिन तक डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
उपभोक्ता शहर के मांगेराम, राजेश, मनीष का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही है और यदि बुकिंग हो भी जाती है तो समय पर सिलिंडरों की सप्लाई नहीं मिलती।
सिलिंडर लेने के लिए लोगों को गैस एजेंसियों और गोदामों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लग रही है। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बाजार में गैस सिलिंडर तीन हजार रुपये तक में ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है, जिन्हें खाना बनाने के लिए अब चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। घरेलू व्यवस्था बिगड़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।