तीन दिन पूर्व मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। गर्मी के साथ साथ दिन का तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 18 किमी प्रति घंटे हवा चलने से पूरे दिन गर्मी से लोग परेशान रहे। गर्मी के चलते युवक और युवतियां सिर और मुंह पर कपड़ा रखकर निकले।
बीते तीन दिन पूर्व आंधी के साथ आई बारिश से कुछ राहत मिली। हालांकि शनिवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दिन निकलते ही आकाश में आग बरसना शुरू हो गई। दोपहर होते होते गर्मी से दिन का तापमान बढ़ता चला गया। शनिवार को गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं और युवा सिर और मुंह पर कपड़ा रखकर सफर किया। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं और पुरुष छाते लेकर घरों से निकले। भीषण गर्मी के चलते शनिवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 किमी प्रति घंटे हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन भीषण गर्मी होने के साथ रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार दिन का मौसम में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि ज्यादा गर्मी और तापमान बढ़ने का कारण वायु प्रदूषण है।
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
06 जून 41 28
07 जून 40 27
08 जून 42 27