ऊन शुगर मिल में हंगामा करते किसान ।
- फोटो : अमर उजाला
ऊन। ऊन चीनी मिल पर किसानों ने पर्चियों को अपडेट न करने और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल की पेराई को बंद करा दी। देर शाम तक भी पेराई बंद रही। बता दें कि ऊन चीनी मिल द्वारा किसानों की पर्चियों को अपडेट नहीं किया जा रहा है। इसके चलते लेकर किसानों ने सोमवार को भी मिल में हंगामा कर दिया था।
मिल अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद हंगामा शांत हो गया था। लेकिन बुधवार को फिर से किसानों ने हंगामा कर मिल अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने मिल में गन्ना महाप्रबंधक पीएन सिंह को भी खरी-खोटी सुनाई और मिल में पेराई बंद कराकर अपना रोष जताया।
महाप्रबंधक ने रोजाना 100 पर्चियों को अपडेट करने और दिसंबर माह का भुगतान 22 फरवरी तक भेजने का प्रस्ताव किसानों के सामने रखा। लेकिन किसान तत्काल भुगतान देने तथा पर्चियों का लॉक खोलने की मांग को लेकर देर शाम तक केन कैरियर पर बैठे रहे। देर शाम तक मिल की पेराई बंद रही। सुरेंद्र, लोकेश, पप्पू, अजित, प्रमोद, नरेंद्र, योगेश, आदि शामिल रहे।