फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर की 23 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
कैराना में गैंगस्टर के आरोपी की भ्रूमि कुर्क करने के बाद प्रशासन द्वारा लगाया गया बोर्ड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। प्रशासन ने हथियार तस्कर और गैंगेस्टर के आरोपी की करीब 23.75 लाख रुपये कीमत की 0.9545 हेक्टेयर कृषि भूमि को कुर्क किया है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने अपना बोर्ड लगाकर जमीन को एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

गांव दभेड़ी खुर्द निवासी सरवर पर हथियार तस्करी के कई मुकदमें दर्ज हैं। इसके चलते सरवर पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने 22 मार्च 2021 को सरवर निवासी दभेड़ी खुर्द की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के अनुपालन में बृहस्पतिवार को उपजिला मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी व सीओ जितेंद्र कुमार ने पुलिस बल व लेखपालों की टीम के साथ दभेड़ी खुर्द पहुंचकर आरोपी की कृषि भूमि की कुर्की की। भूमि को ग्रामीण नौशाद की सुपुर्दगी में देने के साथ ही उस पर कुर्की के बोर्ड भी लगा दिए। उपजिला मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी सरवर निवासी दभेड़ी खुर्द व उसकी पत्नी की अकबरपुर सुनहेटी में 0.8196 हेक्टेयर व दभेड़ी खुर्द में 0.1349 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें