प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली भैंसवाल- मादलपुर, गंदेवड़ा नहर की पटरी की सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा। जनता की मांग को देखते हुए गंगनहर के संगम स्थल को पर्यटक स्थल घोषित किया जाएगा।
शनिवार को जलालाबाद - गंगोह मार्ग पर गंदेवड़ा गांव में गंगा यमुना लिंक नहर के संगम स्थल पर आयोजित शिलान्यास समारोह में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धि का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गंगनहर संगम को जनता की मांग को घ्यान में रखते हुए पर्यटन स्थल घोषित कराकर घाटों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र को पर्यटन के लिए विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प लेने का लोगों से आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा द्वारा निकाली गई भाजपा विजय संकल्प बाइक रैली का समापन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कैराना लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी देवव्रत त्यागी व संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मादलपुर ने किया। कार्यक्रम में सुभाष प्रधान, सतीश प्रधान, ठाकुर जयपाल सिंह, प्रदीप गोगवान, राजेंद्र चेयरमैन, सुमित बाबूराम, वेदपाल, हरेंद्र सिंह, बिट्टू, रवि,चक्रेश राणा, बोबी शर्मा, अशोक कोरी, जनेश्वर, राकेश शर्मा, रामभूल सिंह, हरिओम उपाध्याय, डाक्टर धर्मवीर पाल, डाक्टर जगदीश कुमार नीरज आदि शमिल रहे।
बाइक रैली निकाली
जलालाबाद। भाजपाइयों की भाजपा विजय संदेश बाइक रैैली रामलीला मैदान से शुरू होकर कस्बे में होकर निकाली। शनिवार को कस्बे के रामलीला मैदान से मंडल महामंत्री बोबी शर्मा के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ अशोक कोरी ने किया। रैली क्षेत्र के गांव-गांव व कस्बों में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की। रैली में सोनू धीमान, श्रीकांत आहुजा, आदित्य सैनी, तुलसीनायक, पीरथ पाल, सचिन सैनी, आदि शामिल रहे।