फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के इंजीनियरों ने दिया ईवीएम-वीवी पैट व कंट्रोल यूनिट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटों को हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम, वीवीपैट तथा कंट्रोल यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 2019 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। चुनाव पूरी पारदर्शिता और शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का महत्वपूर्ण दायित्व होता है। ईवीएम मशीन तथा वीवीपैट मशीनों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा सकती है। मौके पर जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर, मुख्य पशु अधिकारी राजेश कुमार, हैदराबाद के इंजीनियर पवन, मातादीन गुप्ता, मनीष तथा समस्त ट्रेनर मास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें