फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रिश्तेदार बनकर ठगी कर रहा गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम...
विज्ञापन

- लोग बहकावे में आ रहे गंवा रहे गाढ़ी कमाई, हर माह आ रहे 5 से 6 मामले

- साइबर एक्सपर्ट कर रहे ठगों के बहकावे में नहीं आने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में ठगी के लिए साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ठग रिश्तेदार बनकर भी साइबर ठगी कर रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट बचाव की सलाह दे रहे हैं। जिले में रिश्तेदार बनकर ठगी के मामलों की बानगी...
केस-1
नगर के दिल्ली रोड के रहने वाले नाजिम के पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका दिल्ली से मामा बोल रहा है। बीस हजार रुपये की आवश्यकता पड़ गई है, तुरंत ही रुपये डलवा दो। जिस पर नाजिम ने मामा समझ रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। बाद में मामा से फोन पर बात की तो ठगी का पता लगा।
विज्ञापन

केस-2
लिलौन के रहने वाले आसिफ ने बताया कि उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका दूर का मामा बताया और परिवार के दो सदस्यों की हालत बिगड़ने की बात कहते हुए 30 हजार रुपयों की मांग की। आसिफ ने साइबर ठग समझ रुपये देने से इनकार कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

- ये दो मामले तो बानगी भर मात्र हैं
साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर ने बताया कि माह में पांच से छह मामले पहुंच रहे हैं। गिरोह की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा। अपील की है कि यदि कोई रिश्तेदार बनकर रुपये मांगे तो उनके बहकावे में नहीं आए। मामले की शिकायत तुरंत पुलिस से करें।
- साइबर ठगी से बचाव को यह करें
- जब भी किसी अनजान नंबर से फोन कॉल या मैसेज आए तो उस पर फौरन क्लिक न करें।
- अगर कोई फोन करके खुद को आपका परिचित या करीबी कहे तो पहले कुछ सवाल पूछकर पूरी तसल्ली कर सकते हैं।
- किसी भी ओटीपी या पिन को भी साझा करने से बचें
- मामले की शिकायत पुलिस से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें