शामली गणेश जी माहाराज की प्रतीमा की खदिरादारी करती युवती
- फोटो : SHAMLI
गणेश चतुर्थी आज, घरों में विराजमान होंगे गणपति
शामली। शनिवार से गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो जाएगा। घरों में विघ्न विनाशक गणपति विराजमान होंगे। अगले दस दिन तक गणपति की घरों में पूजा-अर्चना करने के बाद विसर्जन किया जाएगा। शुक्रवार को शहर के बाजारों में गणपति जी की प्रतिमाओं की खरीदारी की गईं।
शुक्रवार को श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के मद्देनजर शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, नौकुआं रोड पर बाजार में गणपति जी की प्रतिमा, आसन, फूल आर्टिफिशियल मालाओं की खूब बिक्री हुई। शहर के वीवी इंटर कालेज रोड स्थित दुकान के संचालक दीपक कश्यप ने बताया कि वह मेरठ से निर्मित गणेश की प्रतिमाओं को पिछले एक सप्ताह से बेच रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी दुकान पर 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की प्रतिमाएं हैं। इस बार कोरोना के चलते बड़े पंडाल नहीं लगेंगे। इसलिए बड़ी प्रतिमाएं नहीं मंगाई गईं हैं। छोटी प्रतिमाओं की ही लोगों ने खरीदारी की। शुक्रवार दोपहर तक आठ हजार प्रतिमाओं की बिक्री हुई है। इस बार कोरोना के चलते घरों में ही गणपति जी की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। बीते कुछ वर्षों से ही जिले में गणेश चतुर्थी का चलन बढ़ रहा है।
मंदिर में मुख्य यजमान और पंडित रहेंगे मौजूूद
शामली। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को सुबह नौ बजे श्रीगणेश जी के मंदिर में पंडितों की ओर से मुख्य यजमान रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग व उनकी पत्नी ही विशेष पूजा-अर्चना कराएंगी। मंदिर में मुख्य यजमान और पुजारी ही मौजूद रहेंगे। इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा।
शामली गणेश जी माहाराज की प्रतीमा की खदिरादारी करती युवती- फोटो : SHAMLI