फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्मोत्सव का दृश्य देख भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
जलालाबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। रामलीला के तीसरे दिन श्रीराम जन्मोत्सव लीला का मंचन किया गया। जिसे देखकर मौके पर मौजूद दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत रामायण के पूजन के साथ की गई। इस दौरान जैसे ही श्रीराम के जन्म का मंचन किया गया, तो जय श्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद ताड़का वध की लीला भी प्रस्तुत की गई। मौके पर अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह, प्रवीण ठेकेदार, नरेश कुमार सैनी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नीरज जैन, सुखमाल सिंह, प्रदीप संगल, राजवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं ऊन तहसील के गांव हथछोया में चौपाल में दूसरे दिन रामलीला में रावण वेदवती संवाद और सीता जन्म का सुंदर मंचन किया गया। जलालाबाद क्षेत्र की प्रसिद्ध पंचायती रामलीला गांधी चौक में राम-परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला में मुख्य रूप यजमान के रूप में समाजसेवी अनमोल गर्ग थानाभवन वालों के युवकों का दल रहा और राम भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उधर, कांधला में श्रीराम लीला कमेटी पंजाबी धर्मशाला के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में राम-परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर प्रसंग का मंचन प्रस्तुत किया गया। मौके पर मंचन डायरेक्ट ललित शर्मा, अध्यक्ष मोहनलाल चावला, श्रीकांत, रंजन शर्मा, नवीन, जितेंद्र मौजूद रहे। वहीं, कैराना के गोशाला भवन में चल रही राम लीला महोत्सव के सातवें दिन सीता स्वयंवर और राम-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। राम का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मण का अभिनय राकेश प्रजापति, सीता का अभिनय शिवम गोयल, सखियों का अभिनय सागर मित्तल, रोहित नामदेव, सनी, धीरू व जनक का अभिनय ऋषि पाल शेरवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें