फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिजनों में रोष

विज्ञापन
थाना भवन थाने में कपिल हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। छह दिन पहले बीज कंपनी के प्रतिनिधि कपिल कौशिक की हत्या के छह दिन बाद भी खुलासा न होने पर परिजनों में रोष है। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव गोहरपुर निवासी कपिल कौशिक के परिजनों ने थानाभवन थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से मिलकर हत्यारों के गिरफ्तार न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की। परिजनों ने कहा कि कपिल की हत्या हुई तो पुलिस ने घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। घटना के बाद गन्ना मंत्री भी सुरेश राणा भी पहुंचे थे, लेकिन इसके बाद भी घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने से उनके हाथ निराशा ही लगी है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें