फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में भेजी राशि

विज्ञापन
शामली कल्क्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिला को प्रमाण पत्र देती डीए - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में भेजी राशि
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के 548 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुनाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार शामली में विधायक तेजेंद्र निर्वाल व डीएम जसजीत कौर ने पात्र लाभार्थियों को आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जो भी योजना होगी, पात्रता के आधार पर जनपद के हर अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाया जाएगा। जनपद के 548 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार की दर से दो करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजे गए। लाभार्थियों को मनरेगा से 90 दिन का 18090 रुपये की मजदूरी का पैसा भी दिया जाएगा। 12 हजार रुपये व्यक्तिगत शौचालय, सौभाग्य योजना में निशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा उज्ज्वला योजना में निशुल्क गैस सिलिंडर एवं रसोई चूल्हा भी दिया जा चुका है। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।

शामली कल्क्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र दिखाते लाभार्थी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें