फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नाले से लेकर सड़कें बनीं जी का जंजाल

Mon, 20 Apr 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को लंबे समय से मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें जर्जर हालत में हैं और नालों की स्थिति भी बेहद खराब है, जिससे उद्योगों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उद्यमियों का कहना है कि इससे कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों व वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी होती है। नाला निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ 85 लाख रुपये स्वीकृत हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उद्यमियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें भी पूरी तरह टूटी हुई हैं, जिससे रोजाना आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। इस कार्य के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति हो चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन




साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, उद्यमी अशोक बंसल और अमित जैन का कहना है कि कई वर्षों से लगातार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उद्यमियों ने कहा कि अब जल्द ही मंडलायुक्त (आयुक्त) से मिलकर मामले की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि दोनों कार्यों के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें