फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई का निशुल्क खाद्यान्न वितरण 20 से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 20 से शुरू होगा, जो 31 मई तक चलेगा। सभी अंत्योदय कार्डों धारकों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि खाद्यान्न का वितरण मई में जिले के सभी अंत्योदय कार्डों एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को पांच किग्रा खाद्यान्न (तीन किग्रा गेहूं एवं दो किग्रा चावल) प्रति यूनिट नि:शुल्क दिया जाएगा। खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा 20 मई से 31 मई तक अनुमन्य रहेगी। जिन कार्ड धारकों के अंगुठे मशीन में मैच नहीं होते हैं, ऐसे कार्ड धारकों को वितरण मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से 31 मई को किया जाएगा।
डीएम द्वारा उचित दर दुकानों पर लगाए गए नोडल कर्मचारी अधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं उचित दर की दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे। दुकानों पर निरीक्षण करेंगे और किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें