फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्वा हवा चलने से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री गिरावट हुई और रात में गर्मी बढ़ने से पारा तीन डिग्री बढ़ा है। सोमवार को अधिकतम का तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम मिश्रित रहा।
विज्ञापन

सोमवार को हल्की धूप निकली। दोपहर 12 बजे के बाद आकाश में बादल छा जाने से मौसम में बदलाव आया। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान में एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रात के तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी की गई। सोमवार को मौसम मिश्रित रहने से दिन का तापमान 38 और रात का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन का तापमान में छह डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में चार डिग्री लुढ़कने की संभावना है। मंगलवार को बादल छाए रहने मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार को बूंदाबांदी होने के बाद दिन का पारा दस डिग्री और रात का पारा पांच डिग्री लुढ़क जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने से मौसम बिगड़ने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम सामान्य हो के बाद शनिवार-रविवार को मौसम सामान्य रहेगा। सोमवार को मौसम मिश्रित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें