फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बन रहे चार यात्री सुविधा केंद्र

Tue, 03 Nov 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर हिरणवाड़ा में निर्माणधीन रेस्ट हाउस।संवाद
विज्ञापन
शामली/बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। एक्सप्रेसवे पर बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में चार यात्री सुविधा केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इनमें शामली जिले के लाडोमाजरा और हिरनवाड़ा गांव के जंगल में करीब 50 एकड़ भूमि पर सबसे बड़ा यात्री सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। इस पर 384 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां होटल, रेस्टोरेंट, सीएनजी पंप और हेलीपैड समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर रेस्ट एरिया प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें बागपत के बिजरौल, मुजफ्फरनगर के डूंगर और खेड़ा मस्तान, शामली के लाडोमाजरा और हिरनवाड़ा तथा सहारनपुर के बड़गांव में सुविधा केंद्र विकसित किए जा रहे हैं।
शामली में प्रस्तावित यात्री सुविधा केंद्र सबसे बड़ा होगा। इसके लिए 50 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है, जबकि अन्य जिलों में करीब 12-12 एकड़ भूमि पर सुविधा केंद्र विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें