फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइपास के दोनों ओर चार-चार मीटर के फुटपाथ बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास के लिए 48 मीटर चौड़ी भूमि अधिग्रहण की जा रही है। इसमें तीस मीटर में पक्का बाईपास का निर्माण किया जाएगा। बाईपास के दोनों ओर चार-चार मीटर का फुटपाथ होगा। बाईपास के हुए बैनामों की भूमि को छह माह में खाली कराकर समतल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर हाईवे के अंतर्गत शामली बाइपास बलवा गांव से शुरू होकर ताजपुर सिंभालका, शामली, सहेटा, बनत में शामली तहसील के पास से होकर साईं धाम मंदिर के पास तक प्रस्तावित है। शामली बाईपास की जद में बलवा, सिभांलका, शामली, सेहटा बनत के किसानों की 36.6344 हेक्टेयर भूमि में से 31.5609 हेक्टेयर भूमि का बैनामे हो चुके हैं, जबकि 5.0735 हेक्टेयर भूमि के बैनामे अभी तक अधूरे है। हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास है। कंपनी के ठेकेदारों ने शामली-भौराकंला मार्ग पर सेहटा गांव के पास पांच-पांच सौ मीटर तक भूमि को जेेसीबी चलाकर समतल कर दिया है। ठेकेदार मनोज देशवाल ने बताया कि शामली बाइपास के लिए 48 मीटर चौड़ी भूमि अधिग्रहण होगी। इसमें तीस मीटर में पक्का बाइपास का निर्माण किया जाएगा। दोनों ओर चार-चार मीटर का फुटपाथ होगा। बैनामा कराने वाले बाईपास भूमि को छह माह में समतल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें