शामली। जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 38 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 108 रह गई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव की सूचना प्राप्त हुई है। नए संक्रमितों में गांव तितरवाड़ा मेें 29 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट एंटीजन में पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मीमला, तितारसी व पिंडोरा निवासी तीन लोग बृहस्पतिवार देर रात में आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। डीएम ने बताया कि कोरोना के 38 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जनपद में अब सक्रिय केस की संख्या 108 रह गई है।
------
359 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को कैराना सीएचसी व तीतरवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 195 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की, जिसमें एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसे मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा 164 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।