फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल एजेंसी पर फायरिंग मामले में चार संदिग्ध हिरासत में

Thu, 23 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली स्थित पालिका मार्केट में व्यापारी की दुकान पर बैठा पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में मंगलवार की सुबह नगर के कमल मेडिकल एजेंसी पर हुई फायरिंग प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है। हालांकि पुलिस ने बुधवार को इस मामले में चार संदिग्धों को पकड़ा गया और उनसे पूछताछ की गई। उधर पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रही है। 
विज्ञापन


शामली नगर की पालिका मार्केट में मंगलवार की सुबह कमल मेडिकल एजेंसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। मामले में कमल की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से लेकर आज तक पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को उठाया है। पुलिस इस मामले में सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी। उधर कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। हमलावरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर में पूरी पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च किया। वहीं, थाना आदर्श मंडी पुलिस ने इस्तकार व इस्लाम, मोहसिना, साजिदा  तथा दूसरे पक्ष के अनीस, रिहान, बसनू, फुरकाना को झगड़ेे के चलते शांतिभंग की आशंका में चालन कर दिया। सभी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें