शामली में छह दिन पूर्व डुडूखेड़ा के पास किसान कुलबीर की लूटपाट के बाद हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित लूट की रकम बरामद करने कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने रंगदारी के मामले में दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
कांधला पुलिस को बुधवार सुबह अंबेहटा तिराहा से सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त घूम रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व एक हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद उर्फ काला से पूछताछ की गई।
इस दौरान बताया कि 14.6.16 को कांधला के इस्सोपुर टील स्कूल के पास ग्राम बोढ़ा थाना छपरौली, जनपद बागपत के किसान कुलबीर पुत्र चरणसिंह को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बंधक बनाकर अपने दो साथियों के साथ 11 हजार रुपये की लूटपाट की थी। विरोध करने पर कुलबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इसके अलावा पुलिस ने तीन जून को ग्राम भभीसा के पशु चिकित्सक रविंद्र कुमार से मोबाइल द्वारा मांगी गई एक लाख रुपये की रंगदारी सुन्ना पुलिया से सूचना पर दो बदमाशों विनय उर्फ बिजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल सिंह कश्यप निवासी सरनावली थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर और अंकित पुत्र मन्नू निवासी भभीसा थाना कांधला, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस के अनुसार दोनों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए गए है।