फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संरक्षित पशु का कटान करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कांधला। कांधला पुलिस के साथ मुठभेड़ में संरक्षित पशु का कटान करने के मामले में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके अलावा व अन्य दो आराेपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी तीन दिन पहले ब्रह्मखेड़ा के जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की घटना में शामिल थे। एसपी ने घायल दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

26 अप्रैल को गांव ब्रह्मखेड़ा के जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि कांधला थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर खंदरावली नहर पुलिया के निकट संरक्षित पशु का कटान करने के आरोपी तौशीफ व शोएब निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए। इसके अलावा पुलिस ने अन्य दो आरोपी समीर निवासी खंदरावली व जीतू उर्फ सागर निवासी गांव रसूलपुर गुजरान को बड़ी नगर पुलिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा व दो कारतूस, कटान के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें