कैराना। वन विभाग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल को साथ लेकर गांव बरनावी में वन विभाग की 10 हेक्टेयर जमीन से कब्जा मुक्त कराया। इसी के साथ ही वन विभाग ने उक्त जमीन पर खड़ी गेहूं की अवैध फसल को नष्ट करते हुए पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदवाए।
मंगलवार को वन विभाग के क्षेत्राधिकारी राकेश बालियान, तहसीलदार अभयराज पांडेय और कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के साथ ग्राम बरनावी में वन विभाग की 10 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। उक्त जमीन पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा करके गेहूं की फसल बो रखी थी।
वहीं, इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मशीनों से फसल को नष्ट करते हुए जमीन में गड्ढे खुदवाए। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी राकेश बालियान ने बताया कि उक्त जमीन में गड्ढे खोदे जाने के बाद पौधारोपण कराया जाएगा।