शामली। कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कलक्ट्रेट, तहसील, थानों पर भीड़ न लगाएं। जनपद में लगातार कोरोना पॉजिटिव के केस मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि शासन एवं प्रशासन द्वारा बताए गए निर्देशों पालन करें। घर से निकलते वक्त मास्क का प्रयोग करें और हर 20 मिनट के अंतराल में हाथ धोएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट, तहसील, थानों पर जो भी व्यक्ति शिकायती पत्र लेकर आते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी शिकायतों को ऑनलाइन समाधान पोर्टल (samadhan.gov.in) अथवा जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शामली (01398-270203) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी व्यक्ति को ज्ञापन देना हो इस मेल आईडी पर gyapanshamli@gmail.com ईमेल कर सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने के पश्चात तत्काल शिकायत को निस्तारित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी का सहयोग होना अनिवार्य है।