शामली। सपा ने ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव शामली- कांधला ब्लाक को छोड़कर जिले के सभी ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
मंगलवार को नगर के माजरा रोड प्रगति मार्केट में सपा की बैठक जिलाध्यक्ष किरणपाल सिंह कश्यप की अध्यक्षता में हुई। सीएम के निर्देश पर जिले के सभी ब्लाक के प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशी की घोषणा करते हुए सूची मीडिया को जारी कर दी। जिसमें थानाभवन ब्लाक से ब्लाक प्रमुख पद पर जिला पंचायत सदस्य शेरसिंह राणा की पत्नी मीना देवी, कैराना ब्लाक से गयूर की पत्नी नफीसा व ऊन ब्लाक से दीपक बढ़ेरा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
कांधला और शामली ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के संबंध में पांच फरवरी को पार्टी नेताओं के विचार विमर्श कर घोषणा की जाएगी। उन्होंने जिले में पार्टी सांसद-पूर्व सांसद, विधायक- पूर्व विधायक और जिले के प्रमुख नेताओं से पार्टी ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया है।
बताया कि 13 फरवरी को होने वाले मुजफ्फरनगर विधान सभा उपचुनाव के लिए आठ टीम प्रत्याशी गौरव स्वरूप के समर्थन में प्रचार के लिए बुधवार से डेरा डाल देगी। सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय मलिक, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष महेश बंसल, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नफीस राणा सपा जिला महासचिव अयूब जंग, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुलदीप पाल, छोटन ठेकेदार, विलायत खां धीरज तोमर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं की टीम मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होगी।
बैठक में विजय मलिक, ब्रह्म सिंह राणा, धीरजतोमर, नफीस राणा, राशिद पहलवान, जाकिर अली, नौशाद चौधरी, विलायत खां सत्यव्रत मलिक, मैनपाल कश्यप, अमरपाल, सुरेंद्र, कुलदीप, मकसूद कुरैशी, पप्पू चौधरी मौजूद रहे।