फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन करें, घर से बाहर न निकलें

विज्ञापन
कैराना में लॉकडाउन के चलते गश्त करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला/कैराना। कस्बे में डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस के साथ कस्बे में पैदल मार्च कर घर से बाहर घूम रहे लोगों से घर रहने की अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मोहल्ला खैल, रेलवे रोड, रेल मंडी, मेन बाजार में घूम रहे लोगों को समझाया कि हम सभी का फर्ज है कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन की तरफ से निर्धारित समय पर घर से एक सदस्य अपनी जरूरत का समान खरीदें और भीड़ जमा न करें। उधर, कस्बा कैराना में भी डीएम, एसपी ने मेन बाजार, किला रोड, ईदगाह रोड, सराफा बाजार आदि का भ्रमण कर ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। इस दौरान उन्होंने एनाउंसमेंट कर लॉकडाउन की स्थिति में धर्मस्थलों और बाजार आदि में इकट्ठा न होकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाए, लेकिन किसी के साथ अशोभनीय व्यवहार न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें