फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गये सफाई कर्मियो से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गए सफाईकर्मियों से अभद्रता
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला सलेक विहार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने गए सफाईकर्मियों के साथ एक राजनीतिक दल के नेता पर मारपीट व अभद्रता कर कार्य करने में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के सुपरवाइजर प्रवेश साहिवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए सफाई कर्मचारी सोनू व कार्तिक दिल्ली रोड स्थित सलेक विहार में गए थे। सफाई कर्मचारी रोज की तरह सीटी बजाकर घरों से कूड़ा कलेक्शन कर रहे थे। उसी समय वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने सीटी बजाने का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों के साथ गालीगलौज करनी शुरू कर दी। सफाईकर्मियों ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और अपने को एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए रौब गालिब किया। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपी की इस हरकत से सफाई कार्य बाधित हुआ है। तहरीर सुपरवाइजर प्रवेश साहिवाल, राहुल धर्मपाल पारचा, आतिश, दीपक, राजा आदि कर्मियों ने हस्ताक्षर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। इस मामले के जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें