भाजू गांव में ओम श्री गुरु साक्षी रामचंद्र महाविद्यालय में स्काउट गाइड के शुभारंभ पर मौजूद अतिथ?
- फोटो : SHAMLI
स्काउट गाइड शिविर में लोक नृत्य ने मन मोहा
शामली। गुरु साक्षी रामचंद्र महाविद्यालय भाजू में पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने दूसरे राज्यों की वेशभूषा में लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
प्रशिक्षक ने स्काउट गाइड के नियमों से छात्र-छात्राओ को अवगत कराया। मुख्य अतिथि ब्रह्मपाल सिंह बालियान, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. लव लता सिंधु , मनोज कुमार, महाविद्यालय से संबंधित डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. मृदुल गुप्ता, डॉ. सुनीता शर्मा विभागाध्यक्ष डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर मौजूद रहे। महाविद्यालय के स्टाफ से अंजुल मलिक, शकील अहमद, राहुल मलिक, सतेंद्र आर्य, इसरार, मेहरदीन और रजत बालियान मौजूद रहे।