फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में छाया रहा कोहरा, दिन में निकली चटक धूप, एक्यूआई 176

Mon, 25 Nov 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में रात को कोहरा छाया रहा और सुबह धूप निकली। दिनभर चटक धूप निकलने से मौसम में गर्माहट रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उधर, वायु प्रदूषण अभी कम नहीं हो रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 से बढ़कर 176 रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है। शनिवार रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। रातभर कोहरा छाया रहा। सुबह छह बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। इसके बाद सुबह सात धूप निकली। इसके बाद दिनभर चटक धूप निकली रही। धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बनी और लोगों को ठंड से राहत मिली।
धूप निकलने के बाद जिले के तापमान में भी वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, जिले में अभी वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले चार दिन मौसम ऐसे ही शुष्क बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें