झिंझाना। शामली करनाल हाईवे स्थित काठा नदी के पास शनिवार सुबह कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। इससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
शनिवार सुबह करीब सात बजे यह हादसा हुआ। पहले ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत हुई। इसके बाद पीछे आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। इसके चलते इन वाहनों में सवार लोगों में से चार लोग चोटिल हो गए जबकि ट्रैक्टर चालक आदिल और साजिद निवासी खरखडी बडौत जिला बागपत गंभीर घायल हो गये।
इस दौरान ट्रक का क्लीनर सन्नी निवासी भायला देवबंद जैसे ही ट्रक से नीचे उतरा तो पीछे से आये अन्य ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बाद ट्रक के चालक शोरण सिंह निवासी अमृतसर को हिरासत में लिया गया है।