फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ी वाहनों की चाल, कई ट्रेनें लेट

Wed, 30 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। सुबह के समय कोहरा शुरू होने से मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार सुबह कोहरा छाए रहने से कई ट्रेनें दो घंटे से भी अधिक देरी से पहुंचीं, वहीं बसों का संचालन एक घंटा देरी से शुरू हुआ। 
विज्ञापन


सुबह दस बजे के बाद भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए, तब कहीं जाकर लोगों को कोहरेे से राहत मिली। पूरे दिन धुंधला मौसम रहने से दिन और रात के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय आकाश में बादल छा गए। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली डिपो के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि रोडवेज बसों का संचालन सुबह चार बजे से शुरू हो जाता है। लेकिन कोहरे के कारण बसों का संचालन एक घंटा देेरी से हुआ। 

उधर, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 7:30 बजे है। यह ट्रेन एक घंटा देरी से शामली 8:30 बजे पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 8:50 बजे का है, यह पैसेंजर ट्रेन दो घंटे विलंब से शामली पहुंची। 
विज्ञापन


दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन भी आधा घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दो बजे का है, यह पैसेंजर ट्रेन शाम चार बजे पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामली चार बजे पहुंचती है।

यह पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे लेट साढ़े पांच बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि मानवरहित रेलवे फाटकों पर ट्रेन की आवाज सुनकर आगे-पीछे, बाएं-दाएं देखकर ही वाहनों को पार कराएं। वहीं, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया, लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी एक या दो दिन सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। दिन में धुंधला मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें