फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में छाया कोहरा, दिन में निकली चटक धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में रात को कोहरा छाया रहा और सुबह से शाम तक चटक धूप निकली। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वायु प्रदूषण में भी पिछले दो दिन से लगातार सुधार आ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 164 से कम होकर 151 रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। इसके चलते रात में ठंड बढ़ रही है। सोमवार रात जिले में कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरा छंटने के बाद धूप निकली। दोपहर में चटक धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। उधर, जिले में वायु प्रदूषण भी लगातार दो दिन से कम है। हालांकि अभी वायु प्रदूषण सामान्य नहीं हो पाया है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 151 रहा। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 164 और इससे पहले दिन रविवार को 176 रहा था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले पांच दिन तक वर्षा की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट के साथ तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें