फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कोहरे और ठंडी हवा ने एक बाद फिर से मौसम को ठंड कर दिया। रविवार सुबह घना कोहरा होने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। ठंडी हवा चलने से धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडा बना रहा। रविवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार घंटे के कोहरे का असर ट्रेनों और बसों पर असर भी पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दिन निकलते ही कोहरा शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हल्की धूप निकलने के बाद मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मौसम में अगर कोहरा छाया रहा तो तो आकाश में प्रदूषण बढ़ेगा।
इसके अलावा कोहरा छाए रहने से ट्रेनों और बसों की रफ्तार भी धीमी हो गई। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने कोहरे के दौरान रेलवे फाटक पर आसपास बाएं-दाएं देखकर और छोटे-बड़े वाहनों पार कराए। उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम शामली बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह के समय कोहरा छाए जाने से शामली बस अड्डे पर कम सवारियां निकली। कम सवारियां आने के बाद रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, करनाल, पानीपत, दिल्ली की ओर से सुबह से लेकर दोपहर तक शामली रोडवेज बस अड्डे पर एक घंटे तक लेट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें