फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में असंतुलित हुई रोडवेज बस का पहिया नाली में गिरा, पलटने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव मुुंडेट के निकट कोहरे में आगे चल रही रेत की बुग्गी बचाते समय रोडवेज बस का संतुलन बिगड़ गया और दूसरी साइड में स्कूल के बाहर नाली में पहिया गिर गया, गनीमत रही कि बस पलटने से बाल-बाल बच गई। बस में करीब 10 यात्री सवार थे। सभी सकुशल हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे शामली डिपो की बस को लेकर चालक बलदेव सिंह झिंझाना क्षेत्र के गांव बिडौली से बिजनौर के लिए रवाना हुए। बस में दस सवारियां थी। जब बस शामली से पहले आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव मुंडेट के निकट पहुंची तो कोहरा होने के कारण आगे चल रही रेत की बुग्गी दूर से दिखाई नहीं दी। बुग्गी के नजदीक जाते ही उसे बचाते समय बस का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे पर दूसरी तरफ चली गई। जब तक चालक बस को नियंत्रित कर पाता तब तक बस का पहिया स्कूल के बाहर बनी बड़ी नाली में गिर गया। इस दौरान झटका लगने से बस पलटने से बच गई। बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। बस की टक्कर लगने से नाली पर बनी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। रोडवेज बस स्टैंड के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नाली में पहिया गिरने से बस रुक गई थी। किसी भी यात्री व चालक को चोट नहीं आई है। बस को जेसीबी की मदद से नाली से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें