शामली। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर आने- जाने वाली ट्रेनें आधा घंटे से लेकर डेढ़ घंटा तक लेट रहीं। दिन में हल्की धूप निकली, जो लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सकी। पूरे दिन लोग ठंड में ठिठुरते रहे।
रविवार सुबह के समय 10 बजे तक कोहरा और आकाश में बादल छाए रहे। साढे़ दस बजे के बाद धूप निकली, पूरे दिन हल्की धूप रहने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलने से मौसम मेें ठिठुुरन बरकरार रही। रविवार को शाम चार बजे तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन 13 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं और 65 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस आधा घंटे, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैैैसेंजर ट्रेन आधा घंटा लेट रही। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे का है, यह पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा लेट पहुंची।
हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल ट्रेन भी आधा घंटा लेट रही। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का समय साढ़े चार बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा लेट रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा हैं।