फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर किया गाय का पूजन, गोशालाओं में पहुंचकर खिलाया हरा चारा

विज्ञापन
जलालाबाद गौशाला में गाय का पूजन करती महिला व युवतियां - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर गाय का पूजन कर खिलाया चारा
विज्ञापन

शामली/ झिंझाना/ जलालाबाद । जिले में गोपाष्टमी के मौके पर गोशाला में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गाय की पूजा की और हरा चारा खिलाकर सेवा की। बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी के मौके पर लायनेस क्लब शामली दोआब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग के साथ क्लब की महिलाओं ने शहर के मोहल्ला पंसारियान में सती वाले मंदिर के पास नवीन गोशाला में पहुंचकर गोमाताओं की पूजा की। 20 क्विंटल हरा-चारा खिलाकर सेवा की। इस मौके पर क्लब की सचिव स्नेहा गर्ग, कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल, प्रमिला गर्ग मौजूद रहीं।
झिंझाना कस्बे में गोपाष्टमी के पर्व पर गो पूजा करते हुए उन्हें चारा खिलाया गया। गोमाताओं को तिलक लगाकर माला पहनाई। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी भाजपा नेत्री रितू गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा गाय की पूजा कर चारा खिलाया। रंगाना गांव में भी प्रधान संदीप चौधरी राहुल शर्मा अन्य के द्वारा गायों को तिलक कर पूजा-अर्चना की गई। फूलमाला पहनाकर हरा चारा खिलाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद कस्बे में गोपाष्टमी के दिन श्रद्घालुओं ने गोमाताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। गोपालकों ने गोशाला में व अपने घर पर गोमाता को पूजन किया। गोमाता के चरण धोकर फूलों की माला पहनाई। गोमाता को आटे के पेड़े व लड्डू का भोग लगाया। गोशाला में भी गाय का पूजन किया गया। पूजन करने वालों में रमा गर्ग, नीलम शर्मा, पूनम, योगेश देवी, बबीता उपाध्याय, इंदु, राजकुमार रोहिला, विनोद कुमार, भोला नारंग, राजेश मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें