पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण कैराना यमुना नदी में बहता झागदार पानी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण पिछले तीन दिन से यमुना में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह छह बजे ताजो वाला बांध से यमुना में 18 हजार 105 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया।
पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर यमुना नदी में देखने का मिल रहा है। एक सप्ताह पहले यमुना जहां शांत दिख रही थी। वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि के साथ ही बारिश का पानी आना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को यमुना में ताजो वाला बांध से नौ हजार 946 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया था वहीं शुक्रवार को पानी की मात्रा बढ़कर 19 हजार 240 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गई थी। शनिवार सुबह छह बजे भी ताजो वाला बांध से यमुना नदी में 18 हजार 105 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी छोड़ा गया। जल स्तर 228.2 मीटर पर आ गया। हथिनीकुंड कंट्रोल रूम के आपरेटर ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे यमुना में 18 हजार 105 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया जो बाद में कम होता गया। ड्रेनेज विभाग के एई विनोद कुमार ने बताया कि 18 हजार क्यूसेक पानी से यमुना का जलस्तर अभी शांत रहेगा।