जिलाध्यक्ष ने किया बूथ कमेटियों का सत्यापन
गढ़ीपुख्ता। भाजपा नेता अनुकूल गिरि के आवास पर पार्टी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार व सेक्टर प्रभारी रोशन सिंह ने बूथ सदस्यों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने बूथ समिति का सत्यापन किया। बूथ संख्या 58, 59, 60 तथा 61 आदि का सत्यापन किया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष अनिल खटीक, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष राजीव तोमर, ऋषिपाल सैनी, दुल्ला कश्यप, अनुज सैनी, महाबीर गिरि, राजीव तोमर, नेमचंद गिरि, सोम गिरि, विकास कुमार, सचिन प्रजापति, नरेश गिरि, बिजेंद्र, अंकित चौधरी, अंकित संगल, आदेश गिरि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।