शामली एन0एच0ए0आई0 द्वारा निर्माणाधीन बनत बाईपास पुल का औचक निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
शामली। बनत बाइपास और कृष्णा नदी के ऊपर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पानीपत खटीमा हाईवे के बनत बाइपास और कृष्णा नदी के ऊपर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का जायजा लिया। उन्होंने हाईवे के बाइपास और फ्लाईओवर निर्माण में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि बाइपास और फ्लाईओवर निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने एसडीएम सदर संदीप कुमार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्माणाधीन बनत बाईपास और कृष्णा नदी पर फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने पानीपत-खटीमा हाईवे 709 एडी व अंडरपास निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी ली। हाईवे की निर्माण एजेंसी जीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाईपास का कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम ने मौके पर मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए निर्माणाधीन कार्य को मानक के अनुसार समय सीमा अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।